Shravasti Ka Jetavan

· Booksclinic Publishing
ଇବୁକ୍
180
ପୃଷ୍ଠାଗୁଡ଼ିକ
ରେଟିଂ ଓ ସମୀକ୍ଷାଗୁଡ଼ିକୁ ଯାଞ୍ଚ କରାଯାଇନାହିଁ  ଅଧିକ ଜାଣନ୍ତୁ

ଏହି ଇବୁକ୍ ବିଷୟରେ

"श्रावस्ती, एक अन्तर्राष्ट्रीय पवित्र बौद्ध धम्म का ऐतिहासिक, धार्मिक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहाँ प्रतिवर्ष देश-विदेश के लाखों बौद्ध-भिक्खु, उपासक व श्रद्धालु पर्यटक दर्शनार्थ आते हैं। वर्तमान सहेत-महेत स्थल ही प्राचीन श्रावस्ती है।

प्राचीन श्रावस्ती, पर्वतराज हिमालय की शिवालिक पर्वत शृंखलाओं की तलहटी में अवस्थित, हिमनद से पोषित अति उर्वर सघन वन क्षेत्र था। इस सुरम्य वन-क्षेत्र में विविध प्रकार के पेड़-पौधे तथा इनकी झुरमटों में असंख्य प्रकार के जीव-जन्तु विचरण करते थे। आदिम मानव भी इस घने वन क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से अपना जीवन यापन करता था। 

मानव सभ्यता के विकास के क्रम में राज्य व राजाओं का शासन स्थापित हुआ। प्राचीन श्रावस्ती में समय-समय पर अनेक प्रतापी राजाओं का उत्थान व पतन हुआ। इनमें से एक इक्ष्वाकू वंश के प्रतापी राजा पृथु के वंशज थे।

सम्राट पृथु के पश्चात् क्रमशः विश्वगश्व, आर्द्र, युवानश्व और श्रावस्त सम्राट हुये थे। कहा जाता है कि युवानश्व के पुत्र सम्राट श्रावस्त ने हिमालय पर्वत की तलहटी में अचिरावती (वर्तमान राप्ती नदी) के तट पर एक सुन्दर नगर बसाया था इसलिए इन्हीं के नाम पर इस नगर का नाम श्रावस्ती पड़ा।

एक अन्य मतानुसार इस नगर का नाम पूर्व काल के ऋषि सावस्थ की तपोभूमि होने के कारण, श्रावस्ती पड़ा। प्राचीन काल में श्रावस्ती एक वैभवपूर्ण धन-धान्य से परिपूर्ण नगर था, जहाँ दैनिक जीवन में उपभोग होने वाली छोटी से बड़ी वस्तुओं की बहुतायत मात्रा में जन सामान्य के लिए उपलब्धता थी, जिसके कारण, इसका नाम सब्ब-अस्थि पड़ा जो कालान्तर में सावस्थी फिर श्रावस्ती हो गया।

बौद्धग्रन्थों में प्राचीन भारत (जम्बूदीप) सौलह महाजनपदों में विभाजित था। जिसमें कौसल राज्य एक प्रमुख राज्य था, तथागत बुद्ध के समय कोसल के राजा-प्रसेनजित थे जो सूर्यवंशी राजा अरिनेमि ब्रह्मदत्त के पुत्र थे। कोसल राज्य हिमालय के उत्तर तराई से लेकर दक्षिण में गंगातट तक तथा पूर्व में गण्डक नदी तक फैला था। इस राज्य के अन्तर्गत कपिलवस्तु, कौलिय, मौरिय तथा मल्ल गणराज्य सम्मिलित थे। श्रावस्ती का सम्पूर्ण विस्तार लगभग 300 योजन अर्थात्-4200 कि0मी0 था। कोसल राज्य की प्रमुख राजधानी साकेत (अयोध्या) थी तथा दूसरा श्रावस्ती था।"

ଏହି ଇବୁକ୍‍କୁ ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ କରନ୍ତୁ

ଆପଣ କଣ ଭାବୁଛନ୍ତି ତାହା ଆମକୁ ଜଣାନ୍ତୁ।

ପଢ଼ିବା ପାଇଁ ତଥ୍ୟ

ସ୍ମାର୍ଟଫୋନ ଓ ଟାବଲେଟ
Google Play Books ଆପ୍କୁ, AndroidiPad/iPhone ପାଇଁ ଇନଷ୍ଟଲ୍ କରନ୍ତୁ। ଏହା ସ୍ଵଚାଳିତ ଭାବେ ଆପଣଙ୍କ ଆକାଉଣ୍ଟରେ ସିଙ୍କ ହୋ‍ଇଯିବ ଏବଂ ଆପଣ ଯେଉଁଠି ଥାଆନ୍ତୁ ନା କାହିଁକି ଆନଲାଇନ୍ କିମ୍ବା ଅଫଲାଇନ୍‍ରେ ପଢ଼ିବା ପାଇଁ ଅନୁମତି ଦେବ।
ଲାପଟପ ଓ କମ୍ପ୍ୟୁଟର
ନିଜର କମ୍ପ୍ୟୁଟର୍‍ରେ ଥିବା ୱେବ୍ ବ୍ରାଉଜର୍‍କୁ ବ୍ୟବହାର କରି Google Playରୁ କିଣିଥିବା ଅଡିଓବୁକ୍‍କୁ ଆପଣ ଶୁଣିପାରିବେ।
ଇ-ରିଡର୍ ଓ ଅନ୍ୟ ଡିଭାଇସ୍‍ଗୁଡ଼ିକ
Kobo eReaders ପରି e-ink ଡିଭାଇସଗୁଡ଼ିକରେ ପଢ଼ିବା ପାଇଁ, ଆପଣଙ୍କୁ ଏକ ଫାଇଲ ଡାଉନଲୋଡ କରି ଏହାକୁ ଆପଣଙ୍କ ଡିଭାଇସକୁ ଟ୍ରାନ୍ସଫର କରିବାକୁ ହେବ। ସମର୍ଥିତ eReadersକୁ ଫାଇଲଗୁଡ଼ିକ ଟ୍ରାନ୍ସଫର କରିବା ପାଇଁ ସହାୟତା କେନ୍ଦ୍ରରେ ଥିବା ସବିଶେଷ ନିର୍ଦ୍ଦେଶାବଳୀକୁ ଅନୁସରଣ କରନ୍ତୁ।