Kuch Rang Zindagi Ke

· WHERE INDIA WRITES PUBLICATION
5,0
4 resensies
E-boek
210
Bladsye
Graderings en resensies word nie geverifieer nie. Kom meer te wete

Meer oor hierdie e-boek

स्त्री जीवन पर आधारित ये कहानियाँ असल जिंदगी के कई रंगों को समेटे हुए हैं। कुछ खट्टी, कुछ मीठी, कुछ तीखी भी लगेंगी, कुछ आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी कि ऐसा भी होता है..? कहीं जिंदगी बेबस है, तो कहीं समझदारी से मुसीबत का हल भी है। कहीं ये आपके हृदय पर प्यार के छीटें गिराकर आपको भी प्यार के रंग में रंगती जाएँगी। ये कहानियाँ स्त्री जीवन के अनेक उतार-चढावों से होती हुई कभी तंग गलियों से गुजरेंगी तो कभी उन्मुक्त गगन की सैर कराएँगी। सब कहते हैं कि स्त्री मन को समझना बहुत मुश्किल है पर शायद इतना भी मुश्किल नहीं। स्त्री-पुरुष एक ही गाड़ी के दो पहिये हैं तो एक समझ आता है दूसरा नहीं...ऐसा क्यों? आइये मेरे साथ, शायद मेरी कहानियाँ स्त्री मन के कुछ पहलूओं से आपको रूबरू करवा सकें।

Graderings en resensies

5,0
4 resensies

Meer oor die skrywer

अपने बारे में बस यही कहूँगी कि आपकी तरह और आपके जैसी ही हूँ। कहानियाँ पढ़ते-पढ़ते कब लिखने का शौक़ हो गया पता ही नहीं चला। खुद को कलम बद्ध करते-करते कब अपने आस-पास हो रही घटनाओं को अपने शब्दों में ढ़ालगी इसका पता तब चला जब लोग मेरी कहानियों को प्यार देने लगे। थोड़ी भावुक हूँ इसलिए अपनी हर कहानी से गहराई से जुड़ी हूँ। कई बार लिखते-लिखते खुद को कल्पना में देखने लगती हूँ और भावनाओं में बह जाती हूँ।

बी.ए. तक शिक्षा प्राप्त कर, एक साधारण गृहिणी से लेखिका तक का सफर तय करते हुए गद्य-पद्य दोनों विधाओं में बहुत सी कविताएँ, लघुकथाएँ, कहानियाँ एवं उपन्यासों आदि पर अपनी लेखनी का प्रयोग किया है।हिन्दी के एक जाने-माने एप्प पर एक सक्रिय लेखिका की भूमिका निभाते हुए कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है।

Gradeer hierdie e-boek

Sê vir ons wat jy dink.

Lees inligting

Slimfone en tablette
Installeer die Google Play Boeke-app vir Android en iPad/iPhone. Dit sinkroniseer outomaties met jou rekening en maak dit vir jou moontlik om aanlyn of vanlyn te lees waar jy ook al is.
Skootrekenaars en rekenaars
Jy kan jou rekenaar se webblaaier gebruik om na oudioboeke wat jy op Google Play gekoop het, te luister.
E-lesers en ander toestelle
Om op e-inktoestelle soos Kobo-e-lesers te lees, moet jy ’n lêer aflaai en dit na jou toestel toe oordra. Volg die gedetailleerde hulpsentrumaanwysings om die lêers na ondersteunde e-lesers toe oor te dra.