Jab Chand Sunhara Tha

· Hari Shankar Prasad
४.९
४७ समीक्षाहरू
इ-पुस्तक
111
पृष्ठहरू
रेटिङ र रिभ्यूहरूको पुष्टि गरिएको हुँदैन  थप जान्नुहोस्

यो इ-पुस्तकका बारेमा

यह कविता संग्रह बचपन की सादगी और मासूमियत से भरी यादों को फिर से ताजा करने का प्रयास करती है। बचपन मे जीवन के हर कदम पर एक नये आश्चर्य और एक प्यारे पल का संगम होता है। बचपन एक ऐसा समय होता है, जब हर दिन एक नई कहानी का आरंभ होता है। जहाँ हर पल मस्ती से भरा होता है, जब जीवन एक खुशियों का गुलदस्ता और एक सुहाने सपने जैसा मनभावन लगता है। ये कविताएँ हमें उन दिनों की याद दिलाती हैं, जब हमारी जिंदगी एक सपने की तरह होती थी, जहाँ जीवन हर रोज़ एक नया रंग, रूप और आकार लेता था।

प्रत्येक कविता आपको उस समय में ले जाती है, जब जीवन कल्पना और अद्भुत भावनाओं से भरा होता था। इन कविताओं के माध्यम से आपको अपने बचपन के खिलौने, दोस्तों के साथ बिताए प्यारे पलों और खुशियों को दोबारा जीने का अवसर मिलेगा। हर कविता जीवन के सबसे सुखद अध्याय के पन्नों को सरलता और सहजता से पलटती है। इस अनमोल यादों के संगम में आपका स्वागत है, और आशा है कि ये कविताएँ आपको अपने बचपन के मासूम और अद्वितीय पलों की सुंदरता की फिर से याद दिलाएंगी।


मूल्याङ्कन र समीक्षाहरू

४.९
४७ समीक्षाहरू

लेखकको बारेमा

मेरा जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुआ है। मेरा बचपन पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बीता। मेरी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा हावड़ा में ही हुई। मैंने कोलकाता के सेंट पॉल्स कैथेड्रल मिशन कॉलेज से उच्चतर माध्यमिक की पढ़ाई की है। मैंने रायगंज पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा पूरा किया। मेरे पास निर्माण उद्योग में लगभग पांच वर्ष का अनुभव है। मैने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। मैने मुंबई में एक गुणवत्ता प्रबंधन कम्पनी मे सहायक सलाहकार के रूप में दो वर्षों तक कार्य किया है।

वर्तमान में मैं कई मोर्चों पर एक साथ कार्य कर रहा हुँ, जैसे वित्तीय सलाहकार, शिक्षक और लेखक। मैं अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए कोचिंग का संचालन करता हुँ। रायगंज में रहते हुए मेरा कविता लेखने की ओर रूझान हुआ था। मेरी कविताएँ कॉलेज की पत्रिका में तीन वर्षों तक प्रकाशित हुई थीं। मुझे पुराने गीत सुनना, पुस्तकें पढ़ना और लेखन कार्य करना पसंद है। आजकल मैं हिंदी मे कविताएँ और प्रेरणा पर एक पुस्तक लिख रहा हुँ। “जब चाँद सुनहरा था” मेरी पहली कविता संग्रह है। इसमें बचपन की मीठी यादों को एक धागे मे पिरोया गया है। 


यो इ-पुस्तकको मूल्याङ्कन गर्नुहोस्

हामीलाई आफ्नो धारणा बताउनुहोस्।

जानकारी पढ्दै

स्मार्टफोन तथा ट्याबलेटहरू
AndroidiPad/iPhone का लागि Google Play किताब एप को इन्स्टल गर्नुहोस्। यो तपाईंको खातासॅंग स्वतः सिंक हुन्छ र तपाईं अनलाइन वा अफलाइन जहाँ भए पनि अध्ययन गर्न दिन्छ।
ल्यापटप तथा कम्प्युटरहरू
तपाईं Google Play मा खरिद गरिएको अडियोबुक आफ्नो कम्प्युटरको वेब ब्राउजर प्रयोग गरेर सुन्न सक्नुहुन्छ।
eReaders र अन्य उपकरणहरू
Kobo eReaders जस्ता e-ink डिभाइसहरूमा फाइल पढ्न तपाईंले फाइल डाउनलोड गरेर उक्त फाइल आफ्नो डिभाइसमा ट्रान्स्फर गर्नु पर्ने हुन्छ। ती फाइलहरू पढ्न मिल्ने इबुक रिडरहरूमा ती फाइलहरू ट्रान्स्फर गर्नेसम्बन्धी विस्तृत निर्देशनहरू प्राप्त गर्न मद्दत केन्द्र मा जानुहोस्।