यह पुस्तक सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं है, बल्कि इसे हर व्यक्ति को पढ़ना चाहिए और समझना चाहिए कि उनके आसपास जो महिलाएँ हैं, वे महत्त्वपूर्ण व अमूल्य हैं। वे आपके लिए सिर्फ एक देह या एक साथी, एक सेविका से बढ़कर और भी बहुत कुछ हैं।
इस पुस्तक के माध्यम से हम जानेंगे कि एक हाई वैल्यू जीवन पाने की राह में कौन-कौन सी बाधाएँ आती हैं और उन बाधाओं को हटाकर हाई वैल्यू कैसे बना जा सकता है। और कैसे अपने आत्मसम्मान को बनाए रखते हुए अपने सपनों को साकार किया जा सकता है। यह पुस्तक उन महिलाओं के लिए है, जो अपने आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान के साथ अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं।